आगे जीतेंगे या हारेंगे, Mitchell Starc पर निर्भर करेगा; DC के बॉलिंग कोच को खल रही कमी

आईपीएल 2025 में एक मैच के दौरान मिचेल स्टार्क
Delhi Capitals के बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल ने Mitchell Starc को लेकर बड़ा बयान दिया है. टीम की लगातार दो जीत के बावजूद उन्हें स्टार्क की कमी महसूस हो रही है. उन्होंने साफ कहा कि टीम की जीत-हार अब स्टार्क पर निर्भर करेगी.
Mitchell Starc: दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी आक्रमण पर अब तक मुख्य गेंदबाज मिशेल स्टार्क के नहीं होने का कोई असर नहीं पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को घरेलू सीजन के दौरान कंधे और कोहनी में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह टीम में शामिल नहीं हो पाए हैं. इससे डीसी को लगातार दो जीत दर्ज करने में किसी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा. दोनों ही मैचों में गेंदबाजों ने अपना शानदार योगदान दिया, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स को 141 रनों पर ऑल आउट किया और फिर मुंबई इंडियंस को 162 रनों पर छह विकेट पर रोक दिया. फिर भी, डीसी के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल को लगता है कि आने वाले मैचों में मिचेल स्टार्क बड़ा प्रभाव छोड़ सकते हैं.
बड़ा गेंदबाज, बड़ा गेंदबाज होता है : मुनाफ पटेल
मुनाफ पटेल ने कहा, ‘हमने दो मैच जीते हैं. इसलिए, लोगों को लग सकता है कि स्टार्क की कमी महसूस नहीं हो रही है, लेकिन आने वाले मैचों में हमारी जीत या हार उन्हीं पर निर्भर करेगी. एक बड़ा गेंदबाज तो बड़ा गेंदबाज ही होता है. मुझे नहीं लगता कि आईपीएल में स्टार्क से बेहतर कोई गेंदबाज है. जसप्रीत बुमराह हैं जिनसे स्टार्क की तुलना की जा सकती है. स्टार्क के पास काफी अनुभव है. वह नई गेंद को 140 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से फेंकते हैं. मैं उनकी चोट की स्थिति पर नियमित रूप से नजर रख रहा हूं और हर दिन उनसे पूछ रहा हूं कि वह कब वापसी करेंगे.’
लुंगी एनगिडी संभाल रहे तेज गेंदबाजी की कमान
स्टार्क की गैरमौजूदगी में, दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी अपने घातक ऑफ-कटर से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. मुनाफ पटेल ने कहा, ‘लुंगी एनगिडी को अलग-अलग विकेटों पर गेंदबाजी करने का अच्छा अनुभव है. वह अपनी गेंदबाजी में वेरिएशन के बारे में जानता है. वह उस तरह का गेंदबाज नहीं है जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की कोशिश करे और मार खाए. वह अपनी सीमाओं के भीतर ही गेंदबाजी करता है.’
पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर डीसी
28 मार्च को स्टार्क ने इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि वह कंधे और कोहनी की चोट से उबर रहे हैं. उन्होंने सीजन के शुरुआती हिस्से में न खेल पाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और फैंस से माफी भी मांगी. तेज गेंदबाजों के लिए चोट प्रबंधन के बारे में बात करते हुए, मुनाफ पटेल ने बताया कि तेज गेंदबाजों को लय बनाए रखने के लिए लगातार मैच खेलने का समय चाहिए होता है और नियमित मैच न होने से उनकी लय बिगड़ जाती है, जिससे चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है. डीसी ने अब तक अपने दोनों मैच जीतकर आईपीएल 2026 की पॉइंट टेबल में नेट रन रेट (एनआरआर) +1.170 के साथ चौथा स्थान हासिल कर लिया है.
ये भी पढ़ें…
पूर्व क्रिकेटर Tamim Iqbal बनें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष, क्या भारत से सुधरेंगे संबंध
ड्रिंक एंड ड्राइव केस में फंसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बैटर David Warner
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




