ड्रिंक एंड ड्राइव केस में फंसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर David Warner, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

डेविड वॉर्नर पर दर्ज हुआ ड्रिंक एंड ड्राइव केस

David Warner: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर एक नए विवाद में घिर गए हैं. उन पर ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप लगा है. उन्हें पुलिस थाने ले गई और दो दिनों के बाद उनको कोर्ट में पेश होने के लिए बोला गया है.

विज्ञापन

David Warner: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार रात सिडनी के मारूब्रा में किए गए ब्रेथ टेस्ट में कथित तौर पर शराब की मात्रा कानूनी सीमा से दोगुनी पाई गई. न्यूज डॉट कॉम एयू को दिए गए एक बयान में, न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने कहा कि वॉर्नर ने टेस्ट के लिए पहुंचने से पहले ही अपनी गाड़ी रोकर उसे सड़क किनारे पार्क की. जिससे पुलिस को शक हुआ. इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया और उनका ब्रेथ टेस्ट लिया, जिसका नतीजा पॉजिटिव आया.

विज्ञापन

पुलिस ने अपने बयान में क्या कहा

बयान में आगे कहा गया है कि 39 वर्षीय वॉर्नर को गिरफ्तार कर मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, क्योंकि दूसरे टेस्ट में कथित तौर पर 0.104 की रीडिंग आई थी. न्यूज डॉट कॉम एयू के मुताबिक पुलिस बयान में कहा गया, ‘आज (रविवार 5 अप्रैल 2026) शाम लगभग 5:30 बजे, पुलिस मारूब्रा के मालाबार रोड पर रैंडम ब्रेथ टेस्टिंग कर रही थी. एक वैन को टेस्टिंग साइट से कुछ दूरी पर रुकते और पार्क करते हुए देखा गया.’ ट्रैफिक और हाईवे पेट्रोल कमांड से जुड़े अधिकारियों ने वाहन के पास जाकर चालक एक 39 वर्षीय व्यक्ति का सड़क किनारे परीक्षण किया, जिसका परिणाम सकारात्मक आया.’

मंगलवार को कोर्ट में हुई पेशी

बयान में कहा गया, ‘उसे गिरफ्तार कर मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां कथित तौर पर दूसरे परीक्षण में 0.104 की रीडिंग आई. उस व्यक्ति को मध्यम श्रेणी के पीसीए के साथ वाहन चलाने के लिए फील्ड कोर्ट अटेंडेंस नोटिस जारी किया गया है और उसे गुरुवार, 7 मई 2026 को डाउनिंग सेंटर स्थानीय न्यायालय में पेश होना होगा.’ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज वॉर्नर ने 2024 आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के बाद 24 जून 2024 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया.

क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से ले चुके हैं संन्यास

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 चरण में भारत के खिलाफ अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच खेला. इससे पहले उन्होंने जनवरी 2024 में टेस्ट क्रिकेट से और 2023 आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के तुरंत बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

ये भी पढ़ें…

KKR vs PBKS: बारिश के कारण मैच रद्द, केकेआर का जीत का सपना रह गया अधूरा

RR vs MI: जायसवाल, जडेजा और हेटमायर के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका, गुवाहाटी में होगा मैच

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola