परीक्षा केंद्र पर पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, भगदड़

गोगरी (खगड़िया) : राष्ट्रीय उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को विलंब से पहुंचने वाले छात्राओं को परीक्षा के लिए प्रवेश करने नहीं दिया गया. परीक्षा से वंचित दो दर्जन से अधिक छात्राओं व अभिभावकों ने विद्यालय के समीप सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित छात्राओं व अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाये. इतना […]
गोगरी (खगड़िया) : राष्ट्रीय उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को विलंब से पहुंचने वाले छात्राओं को परीक्षा के लिए प्रवेश करने नहीं दिया गया. परीक्षा से वंचित दो दर्जन से अधिक छात्राओं व अभिभावकों ने विद्यालय के समीप सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित छात्राओं व अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाये. इतना ही नहीं जाम हटाने पहुंची पुलिस पर अभिभावकों ने पथराव शुरू कर दिया. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लाठियां चटका दी. हालांकि इस घटना में कुछ पुलिस बल को चोटें भी लगी है. लगभग एक घंटे के बाद पुलिस ने जमालपुर-महेशखूंट मुख्य सड़क को राष्ट्रीय उच्च विद्यालय गोगरी के समीप जाम हटाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




