डंडखोरा प्रखंड सह अंचल भवन निर्माण की घोषणा का स्वागत

Published at :30 Jan 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
डंडखोरा प्रखंड सह अंचल भवन निर्माण की घोषणा का स्वागत

डंडखोरा प्रखंड सह अंचल भवन निर्माण की घोषणा का स्वागत

विज्ञापन

– मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री के प्रति जताया आभार कटिहार प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से जिले के डंडखोरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन व आवासीय परिसर के निर्माण की घोषणा से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है. डंडखोरा प्रखंड विकास मंच के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जिला के प्रभारी मंत्री सह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है. मंच के चितरंजन भारती उर्फ लड्डू ने बताया कि 25 जनवरी 2025 को जिला अतिथि गृह में प्रभारी मंत्री सह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह से मुलाकात कर मंच के प्रतिनिधियों ने डंडखोरा प्रखंड सह भवन निर्माण को लेकर बातचीत की थी. साथ ही मंत्री को इस आशय से संबंधित एक पत्र भी दिया गया था. तब प्रभारी मंत्री ने मंच के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया था कि मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान डंडखोरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण की घोषणा जरूर की जायेगी. इसको लेकर सार्थक पहल किया जायेगा. बुधवार को मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान अन्य घोषणाओं के साथ-साथ डंडखोरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन तथा आवासीय परिसर के निर्माण की घोषणा कर दी. मंच के प्रतिनिधिमंडल में शामिल वरिष्ठ मजदूर नेता विकास सिंह ने भी प्रभारी मंत्री को डंडखोरा प्रखंड अंचल भवन निर्माण को लेकर साकारात्मक पहल करने का आग्रह किया था. श्री सिंह ने बताया कि प्रभारी मंत्री के पहल पर मुख्यमंत्री ने डंडखोरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन एवं आवासीय परिसर निर्माण की घोषणा कर डंडखोरा प्रखंड के लोगों को बड़ी सौगात दी है. स्थानीय मुखिया पार्वती हेम्ब्रम, पूर्व सूरज साह, जदयू नेता रमेश मंडल, पूर्व प्रमुख पूनम देवी, कालन्दी कुमारी, मंच के बबलू मरांडी, चितरंजन भारती, संजय यादव, दीपक गुप्ता, राजेन सिंह, अरविंद पोद्दार, सरपंच संजीव मंडल, समाजसेवी श्रवण सन्यासी, गणेश मंडल, हरिमोहन सिंह, राजकुमार मंडल, आशुतोष पाठक, सुबोध विश्वास आदि ने मुख्यमंत्री व जिला के प्रभारी मंत्री को साधुवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन