देर शाम झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

देर शाम झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
कटिहार पिछले दो दिनों से आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल मंडरा रहे थे. बुधवार की देर शाम अचानक झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत दिलाई. झमाझम हुई बारिश से मूंग किसानों की बल्ले बल्ले रही. ऐसा इसलिए की खेतों में नमी पड़ जाने से मूंग किसान अब मूंग बो सकेंगे. मक्का की फसल कटाई कर रहे किसानों के बीच बारिश चिंता का सबक बनकर बरसी है. शमशेरगंज के किसान असफर, निजाम, इदरीश, ताजीमुल समेत अन्य का कहना है कि देर शाम हुई बारिश मकई किसानों के लिए काफी चिंताजनक है. दिन भर उन लोगों ने पक्के मक्का की फसल की कटाई कर रहे थे. बारिश के बीच खेतों में पानी जमने से अब परेशानी बढ़ गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










