सड़क जाम मामले में 14 नामजद समेत 40-50 अज्ञात पर प्राथमिकी, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

कटिहार के प्राणपुर थाना क्षेत्र में NH-31 पर सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने 14 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

Katihar NH-31 Jam Case: कटिहार. प्राणपुर थाना क्षेत्र के बरझल्ला केवट टोला पुल के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे के बाद एनएच-31 बिहार-बंगाल मुख्य मार्ग जाम करने के मामले में पुलिस ने 14 लोगों को नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कांड संख्या 224/2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सड़क हादसे में बुजुर्ग की हुई थी मौत

प्राणपुर थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि शनिवार की शाम करीब चार बजे बरझल्ला निवासी 65 वर्षीय बैजनाथ केवट, पिता काशी केवट, एनएच-31 पार करने के दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की.

चार घंटे तक बाधित रहा एनएच-31

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने शव को एनएच-31 पर रखकर करीब चार घंटे तक सड़क जाम कर दिया. इस दौरान यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. पुलिस का आरोप है कि जाम के दौरान कुछ लोगों ने प्रशासन के खिलाफ लोगों को भड़काया, वाहन चालकों के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की.

14 नामजद, कई अज्ञात पर केस दर्ज

इस मामले में सुधीर केवट, सरयुग केवट, कन्हैया केवट, चंदन केवट, अशोक केवट, अजब लाल केवट, कारे केवट, अनिल केवट, छोटू केवट, मुन्ना केवट, हारु केवट, छोटे लाल केवट, विनोद केवट, मनोज केवट समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके अलावा घटना में सहयोग करने वाले 40 से 50 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है.

पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई

Katihar NH-31 Jam Case: थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों की भूमिका की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें : कटिहार के 2,593 स्कूलों में लगेंगे 1.81 लाख पौधे, 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान शुरू


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन