कटिहार के 2,593 स्कूलों में लगेंगे 1.81 लाख पौधे, 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन

कटिहार जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान शुरू हो रहा है. 2,593 स्कूलों में 30 सितंबर 2026 तक 1.81 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे.

विज्ञापन

कटिहार जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान चलाया जाएगा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) पंकज कुमार ने सभी विद्यालयों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

30 सितंबर तक लगाने होंगे 1.81 लाख से अधिक पौधे

जिले के सभी 16 प्रखंडों के 2,593 सरकारी एवं निजी विद्यालयों को इस अभियान में शामिल किया गया है. प्रत्येक विद्यालय को 70 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है. इस प्रकार जिले में 30 सितंबर 2026 तक कुल 1,81,510 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जाएगा जागरूक

डीपीओ ने बताया कि अभियान के तहत विद्यालयों में ग्रीन समर कैंप आयोजित किए जाएंगे. इसमें विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, कचरा प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक से बचाव और प्रकृति संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूक किया जाएगा.

पौधारोपण विद्यालय परिसर, घर या किसी उपयुक्त सार्वजनिक स्थान पर किया जा सकेगा. साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण और उन्हें जीवित रखने की जिम्मेदारी भी विद्यालयों की होगी.

15 जुलाई तक पोर्टल पर अपलोड करना होगा विवरण

शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि जिन विद्यालयों ने अभी तक इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का गठन कर उसका नोटिफिकेशन भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है, वे 15 जुलाई 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी करें. अभियान के दौरान पौधारोपण से जुड़ी गतिविधियों और फोटो भी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा.

हर सप्ताह होगी ऑनलाइन समीक्षा

डीपीओ ने बताया कि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर से प्रत्येक सप्ताह ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी. इसमें सरकारी और निजी विद्यालयों की प्रगति की निगरानी की जाएगी.

और पढ़ें : दो दिनों में आरपीएफ की कार्रवाई : गांजा-शराब जब्त, सात बच्चे किये गये रेस्क्यू


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन