कटिहार पॉलिटेक्निक में सप्लीमेंट्री परीक्षा शुरू, 22 कॉलेजों के छात्र दे रहे परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हुई सप्लीमेंट्री परीक्षा

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सप्लीमेंट्री की परीक्षा में शामिल छात्र छात्राएं

कटिहार के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सप्लीमेंट्री ईवन सेमेस्टर परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई है. यह परीक्षा 23 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें 22 कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं. परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन

कटिहार के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार से सप्लीमेंट्री ईवन सेमेस्टर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हो गई. यह परीक्षा 13 जुलाई से 23 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा में 22 कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं.

दो पालियों में हो रही परीक्षा

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ई. रवि कुमार ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है.

पहले दिन पहली पाली में 561 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि दूसरी पाली में 457 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी.

मुख्यद्वार पर जांच के बाद ही प्रवेश

परीक्षार्थियों को मुख्यद्वार पर सघन जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है.

कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा

प्राचार्य डॉ. ई. रवि कुमार ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जा रहा है. परीक्षा संचालन में परीक्षा नियंत्रक ई. अभिषेक कुमार के साथ ई. मनीष मानव, बिजेंद्र कुमार, कुंदन कुमार और सुमित कुमार सहयोग कर रहे हैं.

कॉलेज प्रशासन के अनुसार परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी निगरानी, सख्त जांच व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके.

और पढ़ें : कटिहार के 2,593 स्कूलों में लगेंगे 1.81 लाख पौधे, 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान शुरू


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन