कटिहार रेलवे यार्ड में चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार, रेलवे का सामान बरामद

Author Niraj kumar|Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन
चोरी के रेलवे के समान के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

आरपीएफ के कस्टडी में आरोपी

कटिहार रेलवे यार्ड में रेलवे की संपत्ति चुरा रहे दो युवकों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से चोरी का रेलवे का सामान भी बरामद हुआ है.

विज्ञापन

कटिहार रेलवे यार्ड में रेलवे संपत्ति की चोरी करने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से चोरी किया गया रेलवे का सामान भी बरामद किया गया. दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

गश्ती के दौरान हुई गिरफ्तारी

आरपीएफ निरीक्षक सह आरपीएफ ईस्ट कार्यालय प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि रेलवे की संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कटिहार रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और रेलवे यार्ड में नियमित गश्ती अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो युवकों को पकड़कर तलाशी ली गई, जिनके पास से रेलवे का चोरी किया गया सामान बरामद हुआ.

दोनों आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निवासी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भानु प्रताप (24 वर्ष), पिता सुनील रंजन और छोटू दास (25 वर्ष), पिता सतन दास के रूप में हुई है. दोनों मनिया वार्ड संख्या-1, थाना मुफस्सिल, जिला कटिहार के निवासी हैं.

आरपीएफ ने दर्ज किया मामला

आरपीएफ निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस संख्या-14/2026 के तहत रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 3(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

और पढ़ें : कटिहार में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, वज्रपात को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन