असामयिक निधन पर आयोग उपाध्यक्ष ने शोक जताया

असामयिक निधन पर आयोग उपाध्यक्ष ने शोक जताया
बरारी बिहार सरकार अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा व पूर्वी भारत सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सूरत सिंह नलवा बरारी प्रखंड के उत्तरी भण्डारतल पंचायत की भण्डारतल गांव बुधवार को पटना से पहुंचे. आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने बताया कि व्यवहार कुशल व व्यक्तित्व के धनी पल्लू सिंह पिता बसंत सिंह जो अपनी बड़ी पुत्री को राजस्थान के कोटा में बेहतर शिक्षा ग्रहण के लिए एडमीट कराया था. दो दिन पूर्व वह अपनी बच्ची को लाने राजस्थान कोटा ट्रेन से जा रहे थे. ट्रेन में उनका मृत शरीर की सूचना रेलवे पुलिस द्वारा परिजनों को भेजी गयी. परिजनों ने घर का नाम पल्लू सिंह के शव को एम्बुलेंस से बुधवार को घर लाया. उनके परिजनों की दुःख की घड़ी में हम सभी खड़े है. दोनों बच्चियां एवं उनकी पत्नी के साथ हम सभी खड़े हैं. उन्होंने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










