ग्रामीणों ने श्मशान घाट की दीवार का शुरू किया निर्माण

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने श्मशान घाट की दीवार का शुरू किया निर्माण

ग्रामीणों ने श्मशान घाट की दीवार का शुरू किया निर्माण

विज्ञापन

चंदा इकट्ठा कर निर्माण कार्य करा रहे हैं ग्रामीण कोढ़ा विनोदपुर पंचायत के ग्रामीणों ने लंबे समय से उपेक्षित श्मशान घाट की चारदीवारी बनाने का कार्य शुरू कराया. ग्रामीणों की एकजुटता व निजी कोष से व चंदा इकट्ठा कर श्मशान घाट की चारदीवारी का निर्माण शुरू कराया. वार्ड सदस्य प्रतिनिधि उमाशंकर शाह, वार्ड सदस्य भोला महालदार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि विनोदपुर पंचायत में लगभग 10,000 की हिंदू आबादी के लिए यह एकमात्र श्मशान घाट है. शवों के अंतिम संस्कार और दफनाने की प्रक्रिया संपन्न होती है.वर्षों से यह भूमि अतिक्रमण का शिकार थी. ग्रामीणों ने भू-सर्वे के दौरान इस जमीन को चिन्हित कर पुनः श्मशान घाट के रूप में पुनस्थापित कराया. पंचायत से लेकर प्रखंड, जिला परिषद, विधायक व सांसद तक सभी को इस श्मशान घाट की दशा की जानकारी थी. विधायक कविता पासवान, सांसद पप्पू यादव, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, मुखिया प्रतिनिधि हारून रशीद हैं. श्मशान घाट की चारदीवारी निर्माण के लिए सरकारी स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं की गयी. क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने निजी कोष से चारदीवारी का निर्माण शुरू कर यह साबित कर दिया कि सामुदायिक एकजुटता और अपनी भूमि के सम्मान की रक्षा के लिए कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती. ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी उदासीनता के बीच उनकी यह प���ल सरकारी योजनाओं को आईना दिखाने वाली है. उम्मीद है कि अब प्रशासन भी इस दिशा में गंभीर कदम उठायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन