सुबह की ये 5 आदतें अपनाते ही आपका बच्चा बन सकता है सुपर एक्टिव, हर पैरेंट के लिए जानना जरूरी

बच्चों को सुपर एक्टिव बनाने के तरीके AI image
Parenting Tips: क्या आपका बच्चा भी सुबह उठने के बाद सुस्त और चिड़चिड़ा रहता है? कई बार छोटी-छोटी आदतें ही इसके पीछे की बड़ी वजह होती हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा दिनभर एक्टिव और खुश रहे, तो सुबह की कुछ आसान आदतें उसकी लाइफ पूरी तरह बदल सकती हैं.
Parenting Tips: हर माता-पिता अपने बच्चे को खुश, एक्टिव और एनर्जेटिक देखना चाहता है. लेकिन, अक्सर लाख कोशिशों के बावजूद भी बच्चे सुस्त, चिड़चिड़े और थके हुए ही दिखाई देते हैं. जब ऐसा होता है तो पैरेंट्स को समझ ही नहीं आता है कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है. अगर आप भी एक पैरेंट्स हैं और आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काम की और मददगार साबित हो सकती है. आज हम आपको सुबह की 5 ऐसी आदतों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप अपनाना शुरू करते हैं तो, तो आपके बच्चे कुछ ही दिनों में ज्यादा खुश और सुपर एक्टिव महसूस करने लग जाते हैं. तो चलिए सुबह की इन आदतों के बारे में जानते हैं विस्तार से.
सुबह जल्दी उठने की आदत डालें
छोटे बच्चों के लिए सुबह जल्दी सोकर उठना काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इससे सिर्फ शरीर फ्रेश महसूस नहीं करता है बल्कि दिमाग भी काफी ज्यादा फ्रेश रहता है. जब बच्चे सुबह जल्दी सोकर उठते हैं, तो उन्हें स्कूल जाने के लिए ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ती है और साथ ही वे एक आरामदायक तरीके से अपने दिन की शुरुआत भी कर पाते हैं. सुबह जल्दी उठने की आदत को आप अपने बच्चे में धीरे-धीरे डेवलप कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अनजाने में माता-पिता बच्चों के सामने करते हैं ये 4 गलतियां, बच्चे की आदतों पर पड़ सकता है बुरा असर
एक ग्लास पानी से दिन की शुरुआत
जब आपके बच्चे सोकर उठें, तो उन्हें एक ग्लास पानी पीने की आदत जरूर डलवाएं। जब आप ऐसा करते हैं तो इससे उन्हें सिर्फ हाइड्रेशन नहीं मिलती है, इस आदत की वजह से उनका डाइजेस्टिव सिस्टम भी बेहतर तरीके से काम कर पाता है. यह आदत भले ही छोटी सी लगे लेकिन बच्चे को अंदर से एनर्जेटिक बनाने और सुस्ती को दूर भगाने में काफी मदद करती है.
लाइट एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग
हर सुबह 10 से 15 मिनट की लाइट एक्सरसाइज या फिर स्ट्रेचिंग को बच्चों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. जब आपके बच्चे ऐसा करते हैं तो उनके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और वे खुद में भी ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी रहने लगा है चुपचाप और अकेला? माता-पिता इस तरह से दें उसे सही स्पोर्ट
हेल्दी ब्रेकफास्ट देना भी जरूरी
आपको कभी भी अपने बच्चे को सुबह के नाश्ते को स्किप करने नहीं देना चाहिए. ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजें जैसे कि, फल, अंडे, दूध और पोहे जैसी चीजें उन्हें पूरे दिन एनर्जी देने का काम करती हैं. जब बच्चा ब्रेकफास्ट में सही चीजें खाता है, तो उसका मन भी पढ़ाई में बेहतर करीके से लगता है और साथ ही उसे जल्दी थकावट भी नहीं होती है.
पॉजिटिव कन्वर्सेशन और मोटिवेशन
सुबह के समय आपको अपने बच्चे से जरूर प्यार से बात करना चाहिए। इसके अलावा आपको उसे मोटिवेट भी करके रखना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो उनका मूड बेहतर हो जाता है और वे पूरे दिन खुश भी नजर आते हैं. प्यार और मोटिवेशन से कही गयी छोटी-छोटी बातें उनके अंदर के कॉन्फिडेंस को बढ़ाने में काफी मदद करती है.
यह भी पढ़ें: बच्चों की याददाश्त तेज करने के 4 आसान और असरदार तरीके, हर माता-पिता के लिए एक जरूरी गाइड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




