स्कूल के सामने चाय-सिगरेट व गुटखा की दुकान पर ग्रामीणों का विरोध

Updated at : 16 Mar 2026 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल के सामने चाय-सिगरेट व गुटखा की दुकान पर ग्रामीणों का विरोध

स्कूल के सामने चाय-सिगरेट व गुटखा की दुकान पर ग्रामीणों का विरोध

विज्ञापन

कोढ़ा. कोढ़ा प्रखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के किनारे हाल ही में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद एक बार फिर से अतिक्रमण का मामला सामने आने लगा है. कोढ़ा कन्या उच्च विद्यालय के मुख्य गेट के सामने दोबारा दुकानों के सजने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा दो सप्ताह पहले ही सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन अब फिर से दुकानदारों द्वारा उसी स्थान पर दुकान लगाई जा रही है. लोगों ने कहा, स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार के पास चाय, सिगरेट और गुटखा की दुकानें लगने लगी हैं, जिससे छात्राओं के आवागमन पर भी असर पड़ सकता है. बुद्धिजीवी व ग्रामीणों ने कहा, स्कूल गेट के सामने इस तरह की दुकानें लगना बिल्कुल भी उचित नहीं है. इससे न केवल विद्यालय का वातावरण प्रभावित होता है, बल्कि छात्राओं की सुरक्षा और अनुशासन पर भी सवाल खड़े होते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया था, जिसमें कई अस्थायी दुकानों और ठेलों को हटाया गया था. उस समय लोगों ने उम्मीद जताई थी कि अब सड़क किनारा साफ रहेगा और विद्यालय के सामने भीड़भाड़ नहीं होगी. लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर से दुकानें सजने लगी हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. बुद्धिजीवियों का कहना है कि विद्यालय के आसपास का क्षेत्र शिक्षा के माहौल के अनुकूल होना चाहिए. स्कूल गेट के सामने चाय-सिगरेट या गुटखा की दुकानें लगने से छात्राओं पर गलत प्रभाव पड़ सकता है. साथ ही सड़क किनारे भीड़ लगने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. यह स्थान राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित है जहां वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय गेट के पास दोबारा हो रहे अतिक्रमण पर तत्काल कार्रवाई की जाए और इस क्षेत्र को स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त रखा जाए. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में यह समस्या और बढ़ सकती है.अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और विद्यालय के सामने दोबारा हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए क्या कदम उठाता

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन