पढ़ने के लिए कटिहार से पटना आया, धनी बनने के लिए बना तस्कर, 41 लीटर शराब के साथ धराया

Author Nitish kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

शरीर में शराब लेपेटे हुए तस्कर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पढ़ाई के लिए पटना आया कटिहार का युवक नशे के धंधे में फंस गया. 41 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. जानिए कैसे वह तस्करों के जाल में फंसा.

विज्ञापन

Patna News : कोतवाली थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर पटना ला रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान कटिहार नगर थाना क्षेत्र के अफसर कॉलोनी निवासी सुधांशु झा के रूप में हुई है. वह पटना के बोरिंग रोड स्थित एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था और एएन कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिला लेने की तैयारी कर रहा था. पुलिस ने उसके कब्जे से 41.40 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

प्रयागराज से दिल्ली-गोड्डा ट्रेन से लाया शराब, नाला रोड पहुंचाने जा रहा था

पुलिस के अनुसार, सुधांशु प्रयागराज से दिल्ली-गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस से पटना जंक्शन पहुंचा था और शराब की खेप लेकर नाला रोड जा रहा था. कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर टीओपी के पास पुलिस को देखकर वह तेजी से निकलने लगा. उसकी संदिग्ध गतिविधि देखकर पुलिस ने रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से शराब बरामद हुई.

शरीर पर टेप से बांध रखी थी शराब की बोतलें

तलाशी के दौरान पुलिस ने पाया कि युवक ने प्लास्टिक टेप की मदद से शराब की कई बोतलें अपने शरीर पर बांध रखी थीं. इसके अलावा मिठाई के डिब्बों में भी शराब की बोतलें छिपाकर रखी गई थीं. पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोतवाली थाना ले गई, जहां पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आईं.

एएन कॉलेज में बीकॉम में लेने वाला था दाखिला, अब तक तीन चार बार ला चुका है शराब

पूछताछ में सुधांशु ने बताया कि वह पढ़ाई के लिए पटना आया था और एएन कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाला था. इसी दौरान उसकी दोस्ती नाला रोड निवासी अमन नामक युवक से हुई. अमन ने उसे जल्दी पैसे कमाने का लालच देकर शराब तस्करी में शामिल कर लिया. उसने बताया कि वह पहले तीन-चार बार अमन के साथ उत्तर प्रदेश से शराब ला चुका था और इस बार अकेले खेप लेकर आया था.

अमन की तलाश में छापेमारी जारी,

पुलिस के अनुसार, अमन के कहने पर ही सुधांशु प्रयागराज और वाराणसी से ट्रेन के माध्यम से शराब की खेप पटना लाता था और प्रति खेप उसे पैसे दिए जाते थे. कोतवाली पुलिस ने सुधांशु की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार आरोपी अमन की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन