चार पहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, दो गंभीर

चार पहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, दो गंभीर
फोटो. 23 मृतक महिला मनसाही कटिहार मनिहारी एनएच-131 ए के थाना क्षेत्र के कजरा चौक पर शाम करीब 4:00 बजे मनिहारी से कटिहार की ओर जा रहे एक बाइक सवार को पीछे से एक चारपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. इस सड़क हादसा में बाइक चालक सहित दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना क्रम में वाहन चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा.इस सड़क दुर्घटना के बाद मनसाही पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल कटिहार भेजा गया. लेकिन उन घायलों में एक महिला की स्थति गंभीर होनें के कारण महिला नूतन देवी की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी. जबकि, अन्य दो गंभीर लोगों को सदर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. मृतक सहित घायल बरारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के रहने वाले बताए जाता है.वहीं बाइक चालक करन कुमार एवं इंदु देवी, शामिल है.घटना की सूचना मिलते ही मनसाही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










