गोड्डा में अंधविश्वास का खूनी खेल: डायन बिसाही के शक में मां-बाप और 13 साल के मासूम को कुल्हाड़ी से काटा
घटनास्थल पर ग्रामीणों की जमा भीड़
Godda Crime News: गोड्डा स्थित देवड़ाड थाना क्षेत्र में डायन-बिसाही के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयी. मृतकों में पति-पत्नी और उनका 13 वर्षीय बेटा शामिल है. पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है.
Godda Crime News, गोड्डा : गोड्डा जिला स्थित देवड़ाड थाना क्षेत्र के डांगा विशु टोला गांव में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. डायन-बिसाही के शक में संताल आदिवासी परिवार के तीन सदस्यों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गयी. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. मृतकों में 55 वर्षीय दरबारी मुर्मू, उनकी पत्नी मकू बस्की (50 वर्ष) और 13 वर्षीय पुत्र जीतराम मुर्मू शामिल हैं. बताया जा रहा है कि तीनों घर में सो रहे थे, तभी हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी.
पहले से ही किया जा रहा था मृतकों के परिजनों को प्रताड़ित
मृतक की बेटी सुनीता मुर्मू ने बताया कि उसके माता-पिता पर पहले से ही गांव के कुछ लोगों द्वारा डायन-बिसाही का आरोप लगाया जा रहा था. इस वजह से उन्हें समय समय पर लगातार प्रताड़ित भी किया जा रहा था. मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी. वारदात की रात वह अपने ससुराल में थी और सूचना मिलने पर घर पहुंची.
Also Read: पतरातू सुपर थर्मल पावर की दूसरी इकाई का सिंक्रोनाइजेशन, बढ़ेगी बिजली उत्पादन क्षमता
पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अशोक रविदास के नेतृत्व में पोड़ैयाहाट और देवड़ाड थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. दूसरी तरफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. कुछ लोगों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मामला शांत कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है.
Also Read: जमशेदपुर के फौलादी बेटे अंश को मिला सम्मान, जान दांव पर लगाकर ले आए 45,000 मीट्रिक टन गैस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










