अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने एनएच 81 को घंटों किया जाम प्राणपुर थाना क्षेत्र के बरझल्ला गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर सब्जी खरीद कर लौट रहे 65 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से सोमवार की देर शाम मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध जताया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरझल्ला गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर मृतक के परिजन एवं बरझलला पंचायत के मुखिया रोशन कुमार राम ने बताया कि संध्या तकरीबन साढ़े छः बजे सब्जी खरीद कर एनएच 81 मुख्य सड़क को क्रॉस करते हुए वापस अपने घर जाने के क्रम में कटिहार से बस्तौल की ओर तीव्र गति से जा रहे अज्ञात चार चक्का वाहन की ठोकर लगने से घटनास्थल पर ही अकलू मंडल उम्र पैंसठ वर्ष पिता दुबर मंडल, बरझल्ला, थाना प्राणपुर निवासी की मौत हो गई. चार चक्का वाहन संध्या के समय अंधकार का फायदा उठाते हुए चालक सहित फरार हो गया. वहीं इस घटना को मालूम होते ही पुलिस बल के साथ प्राणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया. ग्रामीणों ने सभी तेज रफ्तार वाहनों पर नकेल कसने तथा मुआवजा को लेकर एनएच 81 मुख्य सड़क पर शव को रख कर तकरीबन दो घंटा तक एनएच 81 मुख्य सड़क को जाम कर दिया. प्राणपुर पुलिस एवं स्थानीय मुखिया एवं समाज सेवियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा था. खबर प्रेषण तक सड़क जाम था.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन