मनिहारी नपं का 2026-2027 का बजट 99 लाख 86 हजार रुपये पारित

मनिहारी नपं का 2026-2027 का बजट 99 लाख 86 हजार रुपये पारित
मनिहारी मनिहारी नगर पंचायत के सभागार में बजट को लेकर बैठक सोमवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने की. वित्तीय वर्ष 2026- 2027 के लिए 99 लाख 86 हजार रूपये का बजट पारित किया गया. बैठक मे नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान, उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार सहित वार्ड पार्षद मौजूद थे. मुख्य पार्षद लाखो यादव ने बताया कि मनिहारी नगर को विकसित करने के लिए वार्षिक बजट सशक्त कमिटी तथा सभी पार्षदो के उपस्थिति मे पारित किया गया है. मनिहारी नगर में विकास तेजी से हो रहा है. अगले वित्तीय वर्ष में ओर अधिक विकास के काम होंगे. मुख्य पार्षद ने बताया कि बजट की सात करोड़ की राशि से भूमि क्रय, तीन कड़ोर की राशि से सभी चौक चौराहों का जीर्णोद्धार, 25 करोड़ की राशि से सड़क व नाले का निर्माण, दस करोड़ की राशि से गंगा किनारे बांध सह सड़क का निर्माण, पांच करोड़ की राशि से जल जीवन हड़ियाली तथा जलापूर्ति, दो करोड़ की राशि से सभी वाडो मे लाईट लगाया जाएगा. उन्होंने बताया कि एक करोड़ की राशि से रेन बसेरा का निर्माण, एक करोड़ की राशि से भेंडिंग जोन ,तीन करोड़ की राशि से शहरी गरीबो के लिए बहुमंजिला आवास का निर्माण ,पांच करोड़ की लागत से गोलंबर का निर्माण व 50 लाख की राशि से लाइब्रेरी का निर्माण अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 मे किया जाएगा. बैठक में उपस्थित पार्षदो ने मुख्य पार्षद को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




