आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते जींस धोने का सही तरीका, अभी जान लें वरना होगा नुकसान

Updated at : 17 Mar 2026 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
jeans washing tips

जींस धोने का सही तरीका

Washing Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपकी जींस लंबे समय तक स्टाइलिश और नई जैसी बनी रहे, तो उसे सही तरीके से संभालना बेहद जरूरी है. छोटी-छोटी गलतियां इसकी क्वालिटी खराब कर सकती हैं. जानिए कुछ आसान और असरदार तरीके, जो आपकी फेवरेट जींस की लाइफ बढ़ाने में मदद करेंगे.

विज्ञापन

Washing Tips: जींस की अगर बात करें तो यह वह कपड़ा है जो हमारे वॉर्डरोब को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना देता है. मौका चाहे कोई भी हो आप इसे बिना किसी टेंशन के पहन सकते हैं. जींस पहनने का असली मजा उस समय सबसे ज्यादा आता है जब वह पूरी तरह से साफ हो, फिटिंग हो और उसका रंग भी बिलकुल नए जैसा ही हो. अगर आपको भी जींस पहनना पसंद है तो आज की यह आर्टिकल बिलकुल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप जींस को धोते समय अपनाते हैं, तो आपका जींस न सिर्फ बेहतर तरीके से साफ होगा बल्कि उसका रंग भी ज्यादा लंबे समय तक फीका नहीं पड़ेगा. अगर आपको अपनी जींस से प्यार है और आप उसे लंबे समय तक नए जैसा रखना चाहते हैं, इन टिप्स को जरूर अपनाएं.

जींस को पलट कर ही धोएं

अगर आप अपनी जींस को धोने जा रहे हैं, तो इसे हमेशा ही अंदर से बाहर की तरफ पलटकर ही धोएं. जब आप ऐसा करते हैं तो उसका रंग फीका पड़ने से बचा हुआ रहता है और साथ ही कपड़ा भी जल्दी खराब नहीं होता है. डेनिम जींस के लिए यह तरीका सबसे ज्यादा बेहतर है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में घर हो जाता है भट्टी जैसा गर्म? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, घर रहेगा ठंडा और फ्रेश

ठंडे पानी का इस्तेमाल करें

जींस को धोते समय आपको कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. आपको इसे हमेशा ठंडे या फिर गुनगुने पानी से ही साफ करना चाहिए. जब आप गर्म पानी से अपनी जींस को धोते हैं तो वह हल्का सा सिकुड़ जाता है और साथ ही उसका रंग भी फीका पड़ जाता है. ठंडे पानी से धोने से आपको इस तरह की कोई भी प्रॉब्लम नहीं होती है.

लाइट डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें

जींस को धोते समय हमेशा ही माइल्ड या फिर लाइट डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करना चाहिए. अगर आप एक हार्ड पाउडर या फिर केमिकल वाले डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं तो इससे कपड़े का रंग उत्तर जाता है और साथ ही कपड़े के फाइबर भी कमजोर पड़ जाते हैं.

यह भी पढ़ें: जूतों से आने वाली गंदी बदबू से हैं परेशान? ये 5 घरेलू तरीके तुरंत दिलाएंगे समस्या से राहत

मशीन में धोते समय सावधानी

अगर आप कपड़ों को धोने के लिए मशीन का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे हमेशा ही हल्के मोड में रखें और इन्हें ज्यादा देर तक न धोएं. जब आप जींस को लंबे समय तक मशीन में रखते हैं तो यह जल्दी खराब भी हो सकता है.

दाग लगे हों तो ही साबुन का इस्तेमाल करें

अगर आपके जींस पर किसी तरह का जिद्दी दाग लगा हुआ है और वह डिटर्जेंट से नहीं हट रहा है, तो आपको एक लाइट या फिर स्पॉट क्लीनर का इस्तेमाल करना चाहिए. इन दागों को हटाने के लिए हल्के हाथों से रगड़ें ताकि कपड़ा किसी भी तरह से खराब न हो.

जींस सुखाने का सही तरीका

जींस को सही तरीके से सिर्फ धोना ही काफी नहीं होता है. उसे सही तरीके से सुखाना भी उतना ही जरूरी है. आपको कभी भी अपने जींस को सीधे धूप में नहीं डालना चाहिए. ऐसा करने से इसका रंग फीका पड़ सकता है. सबसे बेहतर होगा कि आप इस जींस को किसी छायादार जगह पर उल्टा लटकाकर सुखाएं.

यह भी पढ़ें: दीवारों पर लगे पेंसिल और क्रेयॉन के दाग हटाना अब हुआ आसान, ये 4 घरेलू उपाय जरूर आएंगे आपके काम

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola