तैयार फसल की सुरक्षित कटनी के लिए मनिहारी पुलिस से गुहार

Updated:
विज्ञापन
तैयार फसल की सुरक्षित कटनी के लिए मनिहारी पुलिस से गुहार

तैयार फसल की सुरक्षित कटनी के लिए मनिहारी पुलिस से गुहार

विज्ञापन

मामले को लेकर मनिहारी विधायक को भी दिया आवेदन – ग्रामीणों ने कहा अपराधियों ने सैकड़ों एकड़ पर जमा रखा है कब्जा कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के बाघमारा पंचायत के पीड़ित परिवार अपनी फसल को लेकर सहमे हुए हैं. इसको लेकर राजा यादव, अजय कुमार यादव, अयोध्या यादव, द्वारिका यादव, राजकिशोर यादव, धनंजय पासवान, हरेराम यादव, शंकर रविदास, शेषनाथ यादव, जयराम यादव, प्रकाश रविदास, कन्हैयालाल यादव, गंगाराम, रिंकू देवी, भोला पासवान, सुधीर रविदास, शंकर पासवान, कानू पासवान, पवन यादव, रामप्रीत यादव समेत दो दर्जन से अधिक बाघमारा के लोगों ने मनिहारी थाना एवं मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह को आवेदन देकर जांच पड़ताल की मांग की है. साथ ही अपराधिक किस्म के लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है. जिससे उन किसानों को अपनी- अपनी जमीन पर लगी फसल को सुरक्षित काट कर तैयार कर सकें. ग्रामीणों का कहना है कि उनलोगों की जमीन मौजा बाघमारा थाना नम्बर 295 एवं महेशपुर थाना नम्बर 329 में है. जिसका जमाबंदी उनलोगों के पूर्वजों के नाम से है. साथ ही बिहार सरकार से लगान रसीद प्राप्त है. उनलोगों की भूमि पर सरसों, खेसारी, गेहूं इत्यादि की फसल लगी हुई है. 14 मार्च 2026 के दिन पूर्वाह्न करीब दस बजे उक्त अपनी- अपनी भूमि पर लगी फसल हम ग्रामीण देखने गये थे. उनलोगों को उक्त भूमि पर देखते ही गांधी यादव, पिता स्व रानाथ यादव, छोटू यादव उर्फ सोनू यादव, ढाई यादव उर्फ लालू यादव दोनों पिता गांधी यादव सभी साकिन बाघमारा थाना मनिहारी जिला कटिहार निवासी हम सभी जमीन मालिक से फसल के एवज में रंगदारी मांगने लगे. बोले की जितनी फसल जमीन पर लगी हुई है. मेरा है, जबकि उनकी जमीन उक्त मौजा में नाममात्र है. उक्त मौजा की भूमि लालकार्ड धारियों एवं उन रैयतों की जमीन है. गांधी यादव एवं उनके पुत्रों ने उनलोगों को धमकी दिया है कि यदि पुन: उक्त भूमि पर आओगे तो जान से मार डालेंगे तथा उनका अपराधिक गतिविधि रहा है. उनलोगों के आतंक से सभी किसान परेशान हैं. सभी ने विधायक से अपने स्तर से जांच पड़ताल कराते हुए उक्त सभी के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वे सभी किसान अपनी-अपनी जमीन पर लगी फसल को सुरक्षित काट कर तैयार कर सकें. ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि कई थाना में अपराधिक मामले में गांधी के नाम है और मामला दर्ज है. सभी लोगों का कहना है कि गांधी यादव व उनके सब परिवार अपराधी प्रवृति के लोग हैं. शराब बेचकर तीस से चालीस लाख रूपया अजित किया है. छोटा बेटा बमबम यादव उर्फ सुमन यादव अभी कटिहार जेल में है. यह कुख्यात अपराधी पगला यादव का समधि भी है. पागल यादव वर्तमान में कटिहार जेल में बंद है. किसानों के दो सौ बीघा जमीन जोत लिया. जिसमें फसल लगे हुए थे. गांधी यादव पूर्व का अपराधी प्रवृति का है. उसके नाम से मनिहारी थाना में कई मुकदमे दर्ज है और कटिहार जिला के अन्य थाना में इनका नाम दर्ज है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन