प्लास्टिक, स्टील या तांबा- पानी पीने के लिए कौन-सी बोतल है सबसे सही? एक्सपर्ट से जानें

Updated:
विज्ञापन

कौन-सी बोतल में पानी पीना है सबसे हेल्दी?

क्या आपकी पानी की बोतल आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा रही है? जानें कौन-सी बोतल में पानी पीना है सबसे हेल्दी, और कैसे सही बोतल चुनकर आप अपनी हेल्थ और पर्यावरण दोनों को सुरक्षित रख सकते हैं.

विज्ञापन

Healthiest Material for Water Bottles: आजकल हम पानी तो साफ पीते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप किस बोतल से पानी पी रहे हैं? एक्सपर्ट डॉ हंसा राजेन्द्र जी के अनुसार सही बोतल का चुनाव आपकी सेहत और पर्यावरण दोनों पर बड़ा असर डालती है वही गलत बोतल धीरे-धीरे शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है.

विज्ञापन

कौन-सी बोतल में पानी पीना है सबसे हेल्दी (Healthiest Material for Water Bottles)

कौन सी बोतल सबसे सुरक्षित है
  1. सबसे सेफ और केमिकल-फ्री ऑप्शन है ग्लास (कांच) की बोतल. इस बोतल में पानी का स्वाद नहीं बदलता और यह घर और ऑफिस के लिए बढ़िया ऑप्शन है लेकिन इसे सावधानी से इस्तेमाल करें क्यूंकी लापरवाही के कारण जल्दी टूट सकती है.
  2. कॉपर (तांबे) की बोतल बैक्टीरिया खत्म करने में मदद करती है और डाइजेशन और इम्यूनिटी के लिए अच्छी होती है. अगर आप कॉपर (तांबे) की बोतल का इस्तेमाल करते है तो रोज साफ करें, जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से नुकसान भी हो सकता है
  3. प्लास्टिक बोतल, यह सबसे हल्की और सस्ती तो होती है लेकिन सबसे ज्यादा खतरनाक भी. गर्मी में केमिकल छोड़ती है और शरीर में माइक्रोप्लास्टिक पहुंच सकता है. इसे कम से कम इस्तेमाल करें.
  4. स्टेनलेस स्टील बोतल भी एक अच्छा और सेहतमंद ऑप्शन है यह बोतल मजबूत होती है और लंबे समय तक चलती है. इसमें आप गर्म और ठंडा दोनों पानी रख सकते हैं. डेली यूज और ट्रैवल के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है.
  5. मिट्टी (मटका/क्ले) की बोतल पानी को ठंडा और स्वादिष्ट बनाती है और पाचन के लिए अच्छी मानी जाती है लेकिन आसानी से टूट सकती है.

यह भी पढ़ें: नेचुरल स्किन ग्लो के लिए रोज पिएं बीटरूट डिटॉक्स ड्रिंक, एक्सपर्ट ने बताया बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें:  सुबह खाली पेट केला खाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके कमाल के फायदे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola