सुबह खाली पेट केला खाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके कमाल के फायदे

Updated at : 11 Mar 2026 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
What happens if you eat banana every morning

7 दिन तक खाकर देखें, एक्सपर्ट के अनुसार दिख सकते हैं चौंकाने वाले फायदे

जानिए एक्सपर्ट डॉ. हंसा जी योगेंद्र के अनुसार सुबह केला खाने के चौंकाने वाले फायदे और सही तरीका.

विज्ञापन

Benefits of Eating Banana: हमारे घरों में केला लगभग हर समय मौजूद रहता है – कभी पूजा में, कभी बच्चों के टिफिन में और कभी बीमार व्यक्ति को देने के लिए. यह साधारण सा दिखने वाला फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. योग और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. हंसा जी योगेंद्र के अनुसार अगर आप रोज सुबह एक पका हुआ केला खाते हैं तो शरीर में कई सकारात्मक बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

उनका सुझाव है कि सुबह गुनगुना पानी पीने के बाद एक मीडीयम साइज का पका केला खाएं. इसे 30 दिनों तक रोज करने से पाचन, ऊर्जा और मूड में सुधार महसूस हो सकता है.

सुबह खाली पेट केला खाने से क्या फायदे मिलते हैं? (Benefits of Eating Banana)

Benefits of Eating Banana
केले

केले में लगभग 3 ग्राम फाइबर होते हैं जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद पेक्टिन नामक सॉल्यूबल फाइबर कब्ज की समस्या को कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में सहायक होता है.यह फाइबर आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को भी पोषण देता है जिससे डाइजेशन सिस्टम मजबूत बनता है.

कई लोग सुबह सिर्फ चाय या कॉफी से दिन की शुरुआत करते हैं, जिससे कुछ समय बाद थकान महसूस होती है. केला प्राकृतिक कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देता है और मिड-मॉर्निंग थकान को कम करता है.

केले में विटामिन B6 पाया जाता है, जो शरीर में सेरोटोनिन के निर्माण में मदद करता है. यह हार्मोन मूड को बेहतर बनाने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है.

किन लोगों को केला खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए?

डायबिटीज के मरीज मात्रा नियंत्रित रखें और किडनी की समस्या वाले लोग डॉक्टर की सलाह लेकर ही रोज केला खाएं.

डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दी गई यह स्किनकेयर और हेयरकेयर जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है, यह मेडिकल सलाह नहीं है. किसी भी प्रोडक्ट या नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें और समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें.

यह भी पढ़ें:  रात को नींद नहीं आती? सोने से पहले बदलें ये 6 आदतें

यह भी पढ़ें: चेहरे पर चाहिए नेचुरल पिंक ग्लो – स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें बीटरूट आइस रोलर मसाज



विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola