रात को नींद नहीं आती? सोने से पहले बदलें ये 6 आदतें

अच्छी नींद के आयुर्वेदिक उपाय
सोने से पहले की छोटी-छोटी आदतें आपकी नींद और सेहत दोनों पर गहरा असर डालती हैं. जानिए आयुर्वेदिक नाइट रूटीन, किन गलतियों से बचें और कैसे पाएं गहरी, सुकूनभरी नींद.
Best Ayurvedic Tips for Good Sleep: आयुर्वेद कहता है कि अच्छी सेहत दवाइयों से नहीं, बल्कि रोज की सही आदतों से बनती है. दिन भर काम करने के बाद रात का समय शरीर के लिए बहुत खास होता है. इसी दौरान शरीर खुद को ठीक करता है, थकान दूर करता है, हार्मोन संतुलित करता है और दिमाग को शांत भी करता है.
अगर हम सोने से पहले गलत आदतें अपनाते हैं, तो धीरे-धीरे नींद खराब होती है, वजन बढ़ता है, तनाव बढ़ता है और सुबह ताजगी महसूस नहीं होती. आइए जानते हैं कि सोने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
सोने से पहले क्या ना करें?

1. देर रात से खाना या हेवी फूड खाना
रात में हमारा पाचन तंत्र दिन की तुलना में धीमा काम करता है. ऐसे में तला-भुना, ज्यादा मसालेदार या बहुत ज्यादा खाना खाने से भोजन ठीक से नहीं पचता. इससे गैस, एसिडिटी, पेट भारी रहना और बेचैन नींद जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
2. सोने से पहले मोबाइल और टीवी देखना
देर रात तक मोबाइल चलाना, वेब सीरीज देखना या सोशल मीडिया स्क्रॉल करना दिमाग को ज्यादा एक्टिव कर देता है. स्क्रीन की हेवी लाइट नींद लाने वाले हार्मोन को कम कर देती है.
3. तनाव और चिंता के साथ सोना
अगर आप गुस्सा, डर या चिंता के साथ बिस्तर पर जाते हैं, तो शरीर में तनाव बढ़ाने वाला हार्मोन बढ़ जाता है. इससे गहरी नींद नहीं आती और बार-बार नींद खुलती है. सोने से पहले मन को शांत करना बहुत जरूरी है.
Best Ayurvedic Tips for Good Sleep: आयुर्वेद के अनुसार अच्छी नींद के लिए क्या करें?
जल्दी सोने की आदत डालें – रात 10 बजे के आसपास सोना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है. इससे शरीर को आराम और मरम्मत का पूरा समय मिलता है.
हल्का योग और प्राणायाम करें – रात में कठिन व्यायाम न करें. हल्के स्ट्रेच, आगे झुकने वाले आसान आसन और धीमी लंबी सांस लेना ज्यादा फायदेमंद है. 4 गिनती में सांस लें और 6 गिनती में छोड़ें. इससे दिमाग शांत होता है.
छोटी-छोटी आदतें अपनाएं – सोने से पहले पैर धोना, लाइट धीमी करना, कुछ मिनट शांत बैठना या भगवान को धन्यवाद कहना मन को सुकून देता है.
यह भी पढ़ें: चेहरे पर चाहिए नेचुरल पिंक ग्लो – स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें बीटरूट आइस रोलर मसाज
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




