जिला स्तरीय विज्ञान कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता

Published at :30 Jan 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय विज्ञान कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता

जिला स्तरीय विज्ञान कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता

विज्ञापन

कटिहार स्थानीय माहेश्वरी एकेडमी में गुरुवार को जिला स्तरीय विज्ञान दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में जिले के 50 से अधिक विद्यालय के वर्ग नवम से 11 वीं तक के छात्र एवं छात्राएं शामिल हुए. इस विज्ञान दिवस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला के सायंस फॉर सोसायटी के शैक्षणिक समन्वयक सह एमबीटीए इस्लामियां स्कूल के प्राचार्य डॉ नदीम अहमद खान ने किया. सोसायटी के जिला समन्वयक डॉ अन्तरयामी कुमार अधीश्वर ने स्वागत किया. इस अवसर पर डॉ नदीम अहमद खान ने विज्ञान दिवस के अवसर पर छात्रों को मार्गदर्शन किया एवं कटिहार जिला के छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति बढ़ती रुचि पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के दिशानिर्देश के आलोक में जिला समन्वयक ने कार्यक्रम को लेकर विस्तार से प्रकाश डाला. क्वीज प्रतियोगिता में शुवन कुमार, निबंध प्रतियोगिता में नूरे एन फातमा व वक्तृत्व प्रतियोगिता में सोनी कुमारी को विजेता घोषित किया. मार्गदर्शक शिक्षक क्रमशः रश्मि, मिथिलेश कुमार व नीना कुमारी मौजूद थे. इस अवसर पर जिला संयुक्त समन्वयक डॉ एसके भारतीय, श्री प्रदीप कुमार भगत, पंकज कुमार जायसवाल, राजीव प्रकाश, अरुण कुमार अमन आदि सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन