बलुआ में दर्जनों केला फसल काट जान से मारने की धमकी दी

बलुआ में दर्जनों केला फसल काट जान से मारने की धमकी दी
. थाना में दिया आवेदन, पुलिस जांच में जुटी बरारी. थानान्तर्गत सुजापुर पंचायत के हटिया टोला बलुआ में किसान अभय कुमार की जमीन में लगी केला की खड़ी फसल को काटकर दबंगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए किसान के खेत की देखभाल करने वाले को भी धमकी दी. घर में घुसकर शौचालय तोड़ दिया. आवेदन देकर थानाध्यक्ष से फसल क्षति के साथ कानूनी कार्रवाई की अपील की. किसान ने थाना में दिये आवेदन में हटिया टोला बलुआ के आनंदी ठाकुर, पंकज ठाकुर सहित 22 लोगो पर केला फसल काटने का आरोप लगाया है. किसान मेहनत कर अपनी फसल की तब तक रखवाली करते है जब तक की वह काटने के लायक नही हो जाता. ऐसे में कोई भी खड़ी फसल को काटकर दबंगई करता हैं और खुले आम चेतावनी देता है तो किसान को न्याय कब मिलेगा. थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थलीय जांच को पुलिस गई है, आरोपी के विरूद्ध विधि संवत कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










