बाइक की डिक्की से चोरों ने उड़ाये 5.50 लाख रुपया, प्राथमिकी

बाइक की डिक्की से चोरों ने उड़ाये 5.50 लाख रुपया, प्राथमिकी
हसनगंज थाना क्षेत्र में बाइक की डिक्की से 5.50 लाख रुपये चोरों ने चोरी कर ली. पीड़ित महनौर निवासी पीड़ित मनीष कुमार पिता श्रवण कुमार यादव ने बताया कि 28 जनवरी की दोपहर 2.50 बजे सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा हसनगंज से 5.50 लाख नगद निकासी कर अपने बाइक की डिक्की में रखकर हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के सामने राधिका एंटरप्राइजेज लेकर आये. दुकान के आगे गाड़ी खड़ी कर दुकान के पीछे गाड़ी में लोड हो रहे सीमेंट की गिनती करने चले गये. वापस आये तो देखा बाइक की डिक्की खुली हुई है. डिक्की में रखी हुई नगद राशि गायब है. काफी खोजबीन की गयी. कुछ भी पता नहीं चला. मौके पर पीड़ित व्यक्ति ने हसनगंज थाना में आवेदन देकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए राशि बरामदगी की मांग की है. घटना को लेकर थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि उक्त मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच कर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










