टीएचआर वितरण को लेकर सेविकाओं को मिला प्रशिक्षण

टीएचआर वितरण को लेकर सेविकाओं को मिला प्रशिक्षण
हसनगंज प्रखंड सभाकक्ष में बुधवार की दोपहर को पोषण ट्रैक्टर एप्लीकेशन से ई-केवाईसी एवं एफआरएस तकनीक से शत प्रतिशत टीएचआर वितरण को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया. रमन कुमार व महिला प्रवेक्षिका स्वीटी कुमारी ने बताया पिछले माह आंगनबाड़ी केंद्रों में शत प्रतिशत टीएचआर का वितरण नहीं हो पाया था. आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया. एफआरएस की नई तकनीक से ई-केवाईसी एवं फेस कैप्चर कर शत प्रतिशत लाभार्थियों के बीच पोषाहार का वितरण करें. एफआरएस की तकनीक से पोषाहार वितरण में पारदर्शिता आयेगी. पोषाहार वितरण में भ्रष्टाचार पर विराम लग जायेगा. फेश रिकॉग्निशन सिस्टम एवं ई केवाईसी के द्वारा चिन्हित लाभुक गर्भवती, धात्री, कुपोषित, अति कुपोषित को पोषाहार वितरण की जानकारी देने के लिए सभी आंगनबाड़ी सेवकों को प्रशिक्षण दिया. आंगनबाड़ी सेविका आदि मौजूद रहीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




