ग्रुप ऋण की आस में 45 सौ देकर खुलवाया खाता, अब फाइनेंस कंपनी का कार्यालय बंद

Published by :RAJKISHOR K
Published at :23 Apr 2026 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रुप ऋण की आस में 45 सौ देकर खुलवाया खाता, अब फाइनेंस कंपनी का कार्यालय बंद

एक निजी फाइनेंस कंपनी से ग्रुप ऋण मिलने की आस में खाता खुलवाया, किंतु कार्यालय बंद होने पर महिलाएं खुद को ठगा महसूस कर रही है.

विज्ञापन

कुरसेला. एक निजी फाइनेंस कंपनी से ग्रुप ऋण मिलने की आस में खाता खुलवाया, किंतु कार्यालय बंद होने पर महिलाएं खुद को ठगी महसूस कर रही है. मामला कुरसेला स्टेशन रोड चूड़ा मिल के समीप एक दो मंजिला भवन पर चलने वाले गृह लक्ष्मी कैपिटल फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़ा है. जानकारी अनुसार, फाइनेंस कम्पनी का यह कार्यालय तीन रोज पूर्व खोले जाने की जानकारी मिली है. जानकारी अनुसार, कथित निजी फाइनेंस बैक में महिलाओं का खाता दो से तीन रोज के बीच खोला गया है. खाता खोलने के लिए महिलाओं से 45 सौ रुपया लिया गया था. खाता में जमा राशि का पर्ची महिलाओं को दी गयी. महिलाओं को बताया गया था कि उसे ग्रुप ऋण का राशि दी जायेगी. खाताधारी महिलाओं को गुरुवार को कुरसेला के फाइनेंस कम्पनी के कार्यालय पर ऋण प्राप्त करने के लिए बुलाया गया था. यहां पहुंचने पर महिलाओं ने कार्यालय बंद पाया. कार्यालय में कोई कर्मी नहीं था. इस स्थिति में महिलाएं हताशा हो गयी. निजी बैक में ऋण के लिए खाता खुलवाने वाली महिलाएं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की रहने वाली है. खाताधारी महिलाओं में सेमापुर बावनगंज बिन्जी निवासी रुखसाना खातून पति इजराइल, अंगेज खातून पति इमराइल, रविना खातून पति अजीम मोहम्मद सहित नवगछिया नवादा नगरह वार्ड 08 निवासी पिंकी कुमारी पति मंटू सिंह, काजल कुमारी पति अरबिंद कुमार, समेली खैरा वार्ड 12 निवासी अंजनी देवी पति जगन पंडित, अंजली कुमारी पति सिकंदर मंडल, रेशम कुमारी पति छवि लाल पंडित, फलका रहमत नगर वार्ड 05 निवासी मजुखा खातून पति अफरोज, नुसरत खातून पति रहीम, रिंकी खातून पति शाहब उद्दीन, शाबना खातून पति इशाक, संजो खातून पिता शब्बीर शामिल है. जानकारी अनुसार निजी फाइनेंस कम्पनी के कर्मी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के इन महिलाओं को ग्रुप ऋण प्राप्त करने के लिए कुरसेला स्थित कार्यालय आकर खाता खोलने के लिए प्रेरित किया गया था. मामला जांच के दायरे में है. महिलाओं को ऋण के लिये बुला कर कार्यालय क्यों बंद हो गया. यह स्थिति कई तरह की आशंकाओं को जन्म दे रही है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन