अवैध अल्ट्रासाउंड के विरुद्ध अधिकारियों ने की छापेमारी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :23 Apr 2026 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध अल्ट्रासाउंड के विरुद्ध अधिकारियों ने की छापेमारी

कुरसेला क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड के विरुद्ध प्रशासनिक अधिकारियों के दल ने गुरुवार को छापेमारी की.

विज्ञापन

कुरसेला. कुरसेला क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड के विरुद्ध प्रशासनिक अधिकारियों के दल ने गुरुवार को छापेमारी की. बीडीओ कुमारी प्रियमवदा, बीपीआरओ शांतनु ठाकुर, कोढ़ा सीएचसी प्रभारी शामिल थे. छापेमारी की कार्रवाई से अवैध ढंग से अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी चलाने वाले में हड़कंप मच गया. अल्ट्रासाउंड चलाने वाले शटर गिरा कर भाग खड़े हुए. प्रशासनिक कार्रवाई में कोई अवैध अल्ट्रासाउंड चलाने वाले तत्काल जांच में नहीं आया. प्रशासनिक अधिकारियों के दल में शामिल कोढ़ा सीएचसी प्रभारी ने बताया कि छापामारी के कार्रवाई में अवैध अल्ट्रासाउंड चलाने वाले को चिन्हित कर लिया गया है. उनके विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जायेगी. प्रशासनिक अधिकारियों का दल अवैध पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड जांच चलाने वाले पर नजर बनाये हुए है. अवैध ढंग से चलने वाले सिस्टम को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन