अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच में टूटा हुआ मिला सील

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को बारसोई प्रखंड के विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच के दौरान चौंकाने वाली लापरवाही सामने आयी है.
बारसोई. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को बारसोई प्रखंड के विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच के दौरान चौंकाने वाली लापरवाही सामने आयी है. बीडीओ चंदन प्रसाद के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने कुल चार केंद्रों की जांच की. जिसमें दो स्थानों पर गंभीर अनियमितताएं पायी गयीं. जांच के दौरान हेल्थ चेक डायग्नोस्टिक सेंटर में पहले से सील किये गये अल्ट्रासाउंड मशीन के कमरे के बगल वाले कमरे को संचालक ने टीम को नहीं दिखाया. राज अल्ट्रासाउंड क्लिनिक के केंद्र में पूर्व में सील किये गये अल्ट्रासाउंड मशीन कक्ष का सील टूटा हुआ मिला. गौरतलब है कि पूर्व के बीडीओ द्वारा जांच में अनियमितता पाए जाने पर उक्त मशीन को सील किया गया था. बीडीओ चंदन प्रसाद ने बताया कि जांच से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को भेजी जायेगी. आगे की कार्रवाई उनके निर्देशानुसार की जायेगी. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है. उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




