कहीं आपके अकेलेपन की वजह आपकी ये आदतें ही तो नहीं हैं? सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

अकेलेपन पर क्या है चाणक्य का कहना

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की सीख जीवन और रिश्तों को समझने का एक गहरा नजरिया देती है. इस आर्टिकल में उन आदतों और थिंकिंग के बारे में बताया गया है जो धीरे-धीरे इंसान को दूसरों से दूर कर देती हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की बात करें तो उन्हें अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे, उन्हें मानव स्वभाव की भी काफी गहरी समझ थी. अपनी नीतियों में उन्होंने कई तरह की बातें कहीं हैं जो आज के समय में भी हमें सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में उन्होंने अकेलेपन को लेकर भी कुछ बातें कहीं है. चाणक्य के अनुसार अकेलापन एक ऐसी स्थिति है जो किसी भी व्यक्ति को अंदर से कमजोर बना देती है और परेशान भी कर सकती हैं. उनके अनुसार अकेलापन हमेशा बाहर से नहीं आता, बल्कि कई बार हमारी आदतों और सोच की वजह से भी हमें अकेला रहना पड़ जाता है. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके अंदर अकेलेपन की भावना को जन्म दे सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

ज्यादा स्वार्थी स्वभाव होना

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी व्यक्ति हर समु सिर्फ अपने बारे में ही सोचता रहता है और दूसरों के इमोशंस को वैल्यू नहीं देता, उसके आसपास समय के साथ लोग भी कम होते चले जाते हैं. जो भी लोग स्वार्थी होते हैं वे अपने रिश्तों में दूरियों को पैदा कर देते हैं और यही उनके अकेलेपन की वजह बन जाती है.

यह भी पढ़ें: क्या आपका सीधा स्वभाव ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन रहा है? जानें चाणक्य का क्या कहना है

दूसरों की बातों को न समझना

अगर कोई भी व्यक्ति दूसरों के इमोशंस को और बातों को समझने की कोशिश नहीं करता है, तो लोग उससे अपनी बातों को खुलकर कहना बंद कर देते हैं. अंडरस्टैंडिंग की कमी किसी भी रिश्ते को कमजोर कर देती है और ऐसे में वह अकेला महसूस करने लग जाता है.

बहुत ज्यादा गुस्सा करना

चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी व्यक्ति का गुस्सा उसके सोचने-समझने की ताकत को खत्म कर देता है. जो भी व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करता है, लोग उससे दूरी बनाना शुरू कर देते हैं. इस तरह के लोगों के पास कुछ ही समय बाद सच्चे रिश्ते खत्म हो जाते हैं और वह जीवन में अकेला रह जाता है.

यह भी पढ़ें: क्यों लोग आपको वैल्यू देना बंद कर देते हैं? जानें 5 सबसे बड़े कारण

दूसरों पर भरोसा न कर पाना

अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो किसी पर भी भरोसा नहीं करते हैं और हमेशा ही दूसरों को शक भरी नजरों से देखते हैं, तो ऐसे में भी आपके रिश्तों में मजबूती नहीं आती है. भरोसे की कमी होने पर भी दूसरे आपसे दूर होने लग जाते हैं. ऐसे में एक समय बाद आपके अंदर का अकेलापन बढ़ने लगता है.

खुद को सबसे बेहतर समझना

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी व्यक्ति खुद को हमेशा दूसरों से बेहतर समझता है वह अक्सर दूसरों का सम्मान करना भी नहीं जानता है. उनके इस स्वभाव की वजह से अक्सर लोग उनके जुड़ना बंद कर देते हैं. इस तरह के लोगों का अहंकार ही उनके अकेलेपन की वजह बन जाता है.

निगेटिव थिंकिंग रखना

अगर आप उन लोगों में से हैं जो हमेशा ही निगेटिव चीजें सोचता रहता है या फिर हर चीज में ही कमी देखता है, उसके साथ दूसरे कभी ज्यादा समय बिताना पसंद नहीं करते हैं. निगेटिविटी रिश्तों को अंदर से कमजोर कर देती है और कुछ ही समय बाद इंसान खुद को अकेला महसूस करने लग जाता है.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी अनजाने में बन रहे हैं अपने ही दुश्मन? जिंदगी खराब होने से पहले जान लें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola