सिटी कार्ट स्टोर में चोरी कांड के तीन आरोपित गिरफ्तार, सामान बरामद

Published by :RAJKISHOR K
Published at :24 Apr 2026 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
सिटी कार्ट स्टोर में चोरी कांड के तीन आरोपित गिरफ्तार, सामान बरामद

सहायक थाना पुलिस ने सिटीकार्ट स्टोर में चोरी कांड का उद्भेदन कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कटिहार. सहायक थाना पुलिस ने सिटीकार्ट स्टोर में चोरी कांड का उद्भेदन कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. 12 अप्रैल को पीड़ित अमित कुमार शर्मा, पिता जग्गु शर्मा, मिरचाईबाड़ी वार्ड नं-05, सहायक थाना निवासी ने आवेदन देते हुए की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनके सिटीकार्ट स्टोर के आउटडोर एसी यूनिट के कॉपर तार एवं अन्य सामान की चोरी अज्ञात चोरों ने कर लिया है. आवेदन पर सहायक थाना कांड संख्या 426/2026 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी शिखर चौधरी के निर्देशानुसार एसडीपीओ सदर 1 अभिजीत सिंह के नेतृत्व में सहायक थानाध्यक्ष कुमार विकास को लेकर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर शतत छापेमारी करते हुए सूरज कुमार उर्फ नागो को गिरफ्तार किया. जब पुलिस ने आरोपित से सख्ती से पूछताछ की तो घटना में संयुक्त बताते हुए अन्य आरोपितों के नाम पुलिस को बताया. पुलिस ने उसके निशानदेही पर छापेमारी कर शफीक व सुनील कुमार साह, पिता स्व चन्द्रशेखर साह, बुद्धचक, थाना सहायक निवासी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया. बरामद सामान में काला रंग का तांबा जैसा तार-07 पीस, मोटर-02 पीस, तांबा जैसा पाईप-07 पीस, कमर्शियल गैस सिलेंडर-01 पीस, तांबा जैसा पतला पाईप -07 पीस, गैस सिलेंडर-01 पीस, पीतल के जैसा हल्का रंग का पाईप-12 पीस, बिजली का तार-10 फीट नगद रुपए 97,900 बरामद किया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन