MI vs CSK : सीएसके से कैसे हार गई मुंबई इंडियंस की टीम? हार्दिक पांड्या ने बताया

सीएसके vs मुंबई इंडियंस का मैच (Photo: PTI)
MI vs CSK : सीएसके के विकेटकीपर बल्लेबाज Sanju Samson की विस्फोटक पारी की वजह से मुंबई इंडियंस को अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा. पढ़ें इस हार के बाद हार्दिक पांड्या ने क्या कहा.
MI vs CSK : मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को (23 अप्रैल) मैच के बाद कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स से मिली हार की बड़ी वजह पावरप्ले में जल्दी विकेट गिरना रहा. शुरुआत खराब होने से टीम दबाव में आ गई और मैच में वापसी करना मुश्किल हो गया. उन्होंने कहा कि पावरप्ले में जल्दी विकेट गिरने के कारण टारगेट का पीछा करना मुश्किल हो गया, जिससे मैच हाथ से निकल गया.
संजू सैमसन ने किया कमाल
चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए मुंबई इंडियंस को 103 रन से हरा दिया. संजू सैमसन ने नाबाद 101 रन की जबरदस्त पारी खेली, वहीं अकील हुसैन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 17 रन देकर चार विकेट झटके और मैच पूरी तरह सीएसके के पक्ष में कर दिया. सैमसन ने आईपीएल में अपने पांचवें शतक के लिए 54 गेंद खेलीं जिसमें 10 चौके और छह छक्के जडे़. उनके शतक से सीएसके ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद छह विकेट पर 207 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया.
19 ओवर में सिर्फ 104 रन पर ऑलआउट हो गई मुंबई
टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस शुरुआत में ही झटकों से उबर नहीं पाई और 19 ओवर में सिर्फ 104 रन पर ऑलआउट हो गई. हार्दिक पांड्या ने माना कि टीम को बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. पिच के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इसी पिच पर उन्होंने भी बल्लेबाजी की थी. संजू सैमसन ने जबरदस्त पारी खेली. उनके साथ और बल्लेबाज आते रहे और अच्छा खेल दिखाया.
यह भी पढ़ें : MI vs CSK: काल बनें संजू सैमसन, CSK के हाथों MI को मिली अब तक की सबसे बड़ी हार
टारगेट का पीछा करने के लिए सही लय होना जरूरी : हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या ने कहा कि टारगेट का पीछा करने के लिए टीम में सही लय होना जरूरी था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. उन्होंने बताया कि अब टीम बदलावों पर ध्यान देगी, क्योंकि उनके पास कुछ दिन का समय है. वे देखेंगे कि आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए क्या सबसे अच्छा किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




