सांप ने किशोरी को डसा, अब खतरे से हैं बाहर

सांप ने किशोरी को डसा, अब खतरे से हैं बाहर
कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोढ़ा गांव में शनिवार शाम एक चौदह वर्षीय किशोर खेत में खेलते समय अचानक सांप के काटने का शिकार हो गया. जैसे ही बच्चे ने दर्द व जलन की शिकायत की. परिजनों ने तुरंत उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा पहुंचाया. घायल किशोर की पहचान रौनक कुमार 14 वर्ष के रूप में की गई है. सीएचसी पहुंचते ही ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पूजा कुमारी ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया. डॉक्टर ने कहा, बच्चा समय पर अस्पताल लाया गया. जिससे स्थिति बिगड़ने से पहले ही आवश्यक कदम उठाए जा सके. कहा कि रौनक को सावधानी के तौर पर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और फिलहाल उसकी स्थिति पूरी तरह सुरक्षित है. डॉक्टर के अनुसार, प्राथमिक जांच में बच्चे की स्थिति सामान्य पाई गई है. एंटी-एलर्जिक व आवश्यक दवाएं दी जा चुकी हैं. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि बच्चे की हालत स्थिर है. अगले कुछ घंटों तक निगरानी में रखा जायेगा. डॉक्टरों के अनुसार खतरे की कोई आशंका नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




