मैट्रिक व इंटर में सफल हुए छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 11 Apr 2026 6:41 PM

विज्ञापन

मैट्रिक व इंटर में सफल हुए छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय दिल्ली दीवानगंज में मैट्रिक व इंटर में प्रथम श्रेणी से पास करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह एवं तिथि भोज का आयोजन किया. लखनपुर पंचायत के मुखिया श्वेता राय ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम का छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी. मैट्रिक व इंटर में प्रथम श्रेणी से पास करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. इंटर में सबसे अधिक 414 अंक पाने वाली रूमी खातून, मैट्रिक में सबसे अधिक 435 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा सोनी कुमारी को मुखिया श्वेता राय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. प्रभारी प्रधानाध्यापक गुलाम रब्बानी ने बताया कि नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरु हो गया है. तिथि भोज व इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 31 एवं मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 20 छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि मुखिया श्वेता राय ने सम्मानित व पुरस्कृत किया. छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति पेश कर लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में दर्जनों अभिभावक विद्यालय पहुंचे थे. मुखिया श्वेता राय ने बेटियों को पढ़ने पर बल देते हुए लोगों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की. विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष जनार्दन मंडल, तत्कालीन प्रधानाध्यापक आनंद मंडल, सहायक शिक्षक विकास कुमार, गौतम कुमार जायसवाल, शकुंतला कुमारी, नीलू सिंह, सानिया मेहर अंसारी, लक्खी कुमारी, कविता कुमारी, अर्चना कुमारी, रितु कुमारी, सुरेंद्र कुमार, निवेदिला मंडल, दरवेश आलम, सिटून मंडल, अर्जुन दास, रहमत अली, इशरत प्रवीण, अभिभावक वीरेंद्र कुमार जायसवाल व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन