फलका में कांग्रेस के संगठन विस्तार को लेकर बनी रणनीति

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 31 May 2026 5:34 PM

विज्ञापन

फलका में वसीम के आवासीय परिसर में प्रखंड स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन सृजन अभियान को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने के साथ प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत एवं कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई

विज्ञापन

फलका

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के आगामी चार जून को कोढ़ा फलका आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में फलका में वसीम के आवासीय परिसर में प्रखंड स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन सृजन अभियान को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने के साथ प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत एवं कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई. अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल कलाम आजाद ने की. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं किशनगंज प्रभारी प्रेम राय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर दिया जोर

नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया. आगामी चार जून को प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उसे भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया. वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है. इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाना होगा. बैठक के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने तथा चार जून के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का संकल्प लिया. बैठक में वसीम अहमद, कांग्रेस नेता बदरुद्दीन, रियाज मास्टर, सोहेलरहमान, जमील, इमरान अहमद काजमी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन