ढेरुआ पंचायत सरकार भवन में दो जून को सहयोग शिविर का होगा आयोजन
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

आयोजित होने वाले शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करेंगे. योजनाओं से संबंधित जानकारी व आवश्यक सेवाएं प्रदान करेंगे.
विज्ञापन
Katihar, हसनगंज
जिले के प्रखंड के ढेरुआ पंचायत सरकार भवन में आमलोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करेंगे. योजनाओं से संबंधित जानकारी व आवश्यक सेवाएं प्रदान करेंगे. पंचायत के मुखिया रुस्तम अली ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत स्तर पर आयोजित इस सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत दिलाना तथा योजनाओं का लाभ सीधे पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराना है.अलग-अलग विभागों के लगाए जाएंगे स्टॉल
सरकार की ये महत्वपूर्ण पहल है. शिविर में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, सांख्यिकी विभाग, सहकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जीविका, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, आपूर्ति विभाग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बाल विकास परियोजना, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए जायेंगे. शिविर में ग्राहक सेवा केंद्र का भी स्टॉल रहेगा, जहां बैंकिंग सेवाओं एवं विभिन्न वित्तीय योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जायेगी. इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, भूमि संबंधी मामलों, किसान योजनाओं, स्वास्थ्य योजनाओं, जीविका समूहों तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










