दरियापुर के फतेहपुर चैन पंचायत में बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा

Updated:
विज्ञापन
Saran News

बिजली की कुव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Saran News : सारण: शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन

Saran News (अंकित राज) : दरियापुर फतेहपुर चैन पंचायत में बिजली की कुव्यवस्था को लेकर नाराज ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की।ग्रामीणों का आरोप है कि फतेहपुर पंचायत के कई गांवों में जैसे तैसे बिजली की लाइन दौड़ा दी गई है. कहीं कही नंगे तार हैं।कई पोल पर बॉक्स ही नहीं है. जैसे-तैसे केवल से ही लाइन जोड़ कर कनेक्शन दे दिया गया है. कई जगह बिजली के पोल ही नहीं है. ग्रामीणों बांस बल्ले के सहारे अपने घर तक बिजली ले गए हैं. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि बिजली के नंगे तारों के आपस में सटने में चलते हमेशा जहां तहां स्पार्किंग होते रहता है.

बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन : ग्रामीण

जिससे लाइन अक्सर कट जाती है. यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीणों की मांग है यहां अन्य जगहों को तरह बिजली की व्यस्था को दुरुस्त किया जाए और सुचारू ढंग से बिजली की सप्लाई की जाए. लोगों का कहना है कि कुव्यवस्था के कारण कोइरी टोला में बिजली की सप्लाई काफी ज्यादातर बाधित हो जाती है. कुछ लोगों का कहना है कि डेरनी बिजली पावर सब ग्रीड के कर्मी व अधिकारी शिकायत पर ध्यान नहीं देते. अगर बिजली व्यस्था को ठीक नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा.

Also Read : गोपालगंज: बेटे को घेरने के बाद पिता पर किया गया हमला

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन