गोपालगंज: बेटे को घेरने के बाद पिता पर किया गया हमला

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

घायल को पहुंचाया गया अस्पताल

Gopalganj News : गोपालामठ गांव में विवाद के बाद मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

Gopalganj News (मनीष राज) : थावे थाना के गोपालामठ गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां बेटे के झगड़े को लेकर उसके पिता पर शीशे की बोतल से जानलेवा हमला कर दिया गया. घटना में चंद्रिका सिंह का पुत्र संतोष सिंह बताये गये है. जानकारी के अनुसार, संतोष सिंह के बेटे का गांव के ही कुछ युवकों से पहले से विवाद चल रहा था. इसी क्रम में आरोप है कि कुछ लोगो के द्वारा रास्ते में संतोष सिंह के बेटे को घेर लिया और उसकी बाइक छीन ली.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी

जब इस बात की जानकारी संतोष सिंह को हुई तो वे विरोध करने मौके पर पहुंचे. विरोध करने पर आरोपियों ने संतोष सिंह पर शीशे की बोतल से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजनों द्वारा घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Also Read : सीवान: ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने शिक्षक के कार्यों की प्रशंसा की

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन