सीवान: ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने शिक्षक के कार्यों की प्रशंसा की

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

विदाई समारोह के दौरान शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग

Siwan News : भावनात्मक माहौल के बीच शिक्षक को दी गई सम्मानजनक विदाई

विज्ञापन

Siwan News (रवींद्र कुमार गुप्ता) : प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय पकवलिया में शिक्षक मिथिलेश कुमार तिवारी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने उनके शैक्षणिक योगदान और अनुकरणीय कार्यों की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिथिलेश शर्मा, जितेंद्र कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, प्रधानाध्यापक क्यामुदीन अंसारी, कमलेश बैठा, विनय सिंह तथा रविंद्र कुमार ने कहा कि मिथिलेश कुमार तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया.

विदाई समारोह में भावपूर्ण गीत ने सभी को किया भावुक

उनके कार्य और व्यवहार को विद्यालय परिवार हमेशा याद रखेगा. समारोह के दौरान छात्राओं एवं प्रधानाध्यापक क्यामुदीन अंसारी द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण गीत ने सभी को भावुक कर दिया. गीत सुनकर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरे परिसर में भावनात्मक माहौल बन गया. छात्र-छात्राओं ने अपने प्रिय शिक्षक के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. अंत में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा मिथिलेश कुमार तिवारी को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन हरिचरण यादव ने किया. समारोह में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Also Read : श्रीपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, घायलों को सदर अस्पताल रेफर

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन