आमलोगों की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता, सांसद

Updated:
विज्ञापन
आमलोगों की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता, सांसद

सांसद ने स्पष्ट किया कि आमलोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता है. दौरे की शुरुआत सांसद ने हसनगंज प्रखंड से की

विज्ञापन

– काढ़ागोला स्टेशन के कायाकल्प कार्य का निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तेज गति से काम पूरा करने के निर्देश

कटिहार/बरारी

कटिहार सांसद तारिक अनवर ने जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्रीय विकास कार्यों का जायजा लिया।श. सांसद ने स्पष्ट किया कि आमलोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता है. दौरे की शुरुआत सांसद ने हसनगंज प्रखंड से की. वहां स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी मांगों और दिक्कतों को जाना. इसके बाद बरारी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर जमीनी हकीकत को समझा. जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ संवाद में उन्होंने विकास योजनाओं और जनसुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली. दौरे में सामने आई हर समस्या के निपटारे के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध निर्देश दिए गए.

दिवंगत नेताओं व पीड़ित परिवारों से मिले

इस दौरान सांसद तारिक अनवर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवंगत अजीत सरपंच के आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं सिक्किम हादसे में जान गंवाने वाले बरारी क्षेत्र के दो मजदूरों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए अधिकारियों से बात करने का भरोसा दिलाया.

काढ़ागोला स्टेशन के कायाकल्प का किया निरीक्षण

दौरे का मुख्य बिंदु कटिहार-बरौनी रेलखंड के महत्वपूर्ण स्टेशन काढ़ागोला का निरीक्षण रहा. सांसद ने स्टेशन के पुनर्विकास एवं कायाकल्प कार्यों की प्रगति देखी. मौजूद रेल अधिकारियों को उन्होंने गुणवत्ता बनाए रखते हुए काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. सांसद ने बताया कि सेमापुर, काढ़ागोला और कुर्सेला स्टेशनों के आधुनिकीकरण की मांग उन्होंने पहले ही उठाई थी. स्वीकृति के बाद अब धरातल पर काम शुरू हो चुका है. इन स्टेशनों के विकसित होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी तेज होगा. मौके पर कटिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, जिला महासचिव जहांगीर आलम, प्रखंड अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह समेत दर्जनों कांग्रेस नेता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन