आइएससी में अधिक अंक लाकर छात्र आकाश ने बढ़ाया मान

Published by :RAJKISHOR K
Published at :26 Mar 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
आइएससी में अधिक अंक लाकर छात्र आकाश ने बढ़ाया मान

आइएससी में अधिक अंक लाकर छात्र आकाश ने बढ़ाया मान

विज्ञापन

कुरसेला इंटर के वार्षिक परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय के छात्र आकाश कुमार ने प्रथम श्रेणी से उर्तीण होकर 424 अंक लाकर कुरसेला प्रखंड क्षेत्र का मान बढ़ाया है. छात्र नगर पंचायत क्षेत्र के मेहर टोला गांव का निवासी है. कुरसेला में रामपरी युगेश्वर इंटर कॉलेज में विज्ञान संकाय मे छात्र ने सबसे अधिक अंक प्राप्त किया है. परिणाम में छात्र को गणित विषय में 96 अंक प्राप्त हुआ है.पिता गुरुदेव यादव मां सरिता देवी खुशी से फुले नहीं समा रही है. अच्छे अंक से सफलता प्राप्त करने के लिए इनके माता-पिता ने पुत्र को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया. छात्र आकाश ने बताया कि ऑन लाइन से पढ़ाई कर माता- पिता, गुरुजनों के मार्गदर्शन में उसने यह सफलता हासिल की है. उनका लक्ष्य यूपीएससी का परीक्षा पास कर राष्ट्र का सेवा करना है. छात्र के बेहतर प्राप्त करने पर रामपरी युगेश्वर इंटर कॉलेज का नाम रोशन हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन