भौनगर में खेल मैदान का कार्य शुरू, लोगों ने जताया हर्ष

भौनगर में खेल मैदान का कार्य शुरू, लोगों ने जताया हर्ष
बलिया बेलौन भौनगर पंचायत के मदरसा हमीदिया बालूगंज के प्रांगण में खेल मैदान निर्माण कार्य का शुभारंभ मुखिया सत्यनारायण यादव ने शुक्रवार को किया. ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार सरकार के द्वारा इनडोर, आउटडोर खेल मैदान का निर्माण कराने का आदेश दिये जाने के बाद ग्राम पंचायत भौनगर में कार्य का शुभारंभ किया गया है. ग्रामीण खिलाड़ियों को इस का लाभ मिलेगा. तीन माह में खेल मैदान बनकर तैयार होने की उम्मीद है. यहां खेल मैदान बनाने से ग्रामीणों में हर्ष है. खेल मैदान बन जाने से वालीबॉल, बास्केटबॉल, बेडमिंटन, रनिंग ट्रेक, खो-खो, कबड्डी, ऊंची कुद, लम्बी कुद जैसे खेल को बढ़ावा मिलेगा. मनरेगा योजना से खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है. इस, अवसर पर विभागीय कर्मी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










