छोटू पोद्दार हत्याकांड का आरोपित शामिया गिरफ्तार

छोटू पोद्दार हत्याकांड का आरोपित शामिया गिरफ्तार
कटिहार नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर छोटू पोद्दार के हत्याकांड के आरोपित शमिया को गिरफ्तार कर लिया. बता दें की बीते 18 जनवरी को अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के चौधरी मुहल्ला सब्जी पट्टी के समीप गोलियो से भूनकर छोटू पोद्दार एवं उसके साथी प्रीतम कुमार की गोली मारकर अज्ञात अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी थी. घटना को लेकर मृतक की पत्नी सह वार्ड पार्षद के लिखित आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध पुलिस ने हत्या, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धारा के तहत कांड दर्ज कराया था. उक्त मामले में पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 7 अपराधियों को इस कांड में प्राथमिकी अभियुक्त बनाया था. उक्त मामले में फरार चल रहे अभियुक्त शमिया के विरुद्ध नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










