कालसर निवासी स्कूटी सवार महिला 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

Published at :26 Feb 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
कालसर निवासी स्कूटी सवार महिला 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

कालसर निवासी स्कूटी सवार महिला 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन

प्राणपुर थाना क्षेत्र के जौनिया गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 20 लीटर 90 एमएल विदेशी शराब बरामद कर स्कूटी सहित एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि जौनिया गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर पश्चिम बंगाल की ओर से कटिहार कि ओर एक स्कूटी में विदेशी शराब छिपा कर आ रही है. महिला को गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस ने नका बंदी कर जौनिया गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर पीछा कर बीस लीटर नब्बे एमएल विदेशी शराब और एक सकूटी सहित महिला शराब तस्कर पिंकी कुमारी पति राम जी उरांव, कलसर, थाना हसनगंज निवासी को गिरफ्तार कर लिया. महिला को जेल भेज दिया गया. इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक बिट्टू कुमारी, प्रसिद्ध कुमार के साथ कई पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन