रामपुर व जगरनाथपुर में ग्राम सभा, योजनाओं का चयन

Updated:
विज्ञापन
रामपुर व जगरनाथपुर में ग्राम सभा, योजनाओं का चयन

रामपुर व जगरनाथपुर में ग्राम सभा, योजनाओं का चयन

विज्ञापन

हसनगंज ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत गुरुवार को रामपुर व जगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में मुखिया रानी देवी व मुखिया रीना देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया. आयोजित ग्राम सभा में पंचायत के चौमुखी विकास व योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. पंचायत के सभी वार्ड सदस्य व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित हुए. मुखिया रानी देवी व रीना देवी ने बताया कि वार्षिक कार्य योजना को लेकर ग्राम सभा में योजना पारित कर जीपीडीपी वर्ष 2026/27 तैयार कर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किये जायेंगे. ग्रामीणों व आमजनों से क्षेत्रों के समुचित विकास संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए योजना को धरातल पर लाने को लेकर विभिन्न योजनाओं को रजिस्टर पंजी पर पारित किया. ग्राम सभा में लिए गए योजनाओं को भी पारित किया. हर हाल में पंचायत का विकास हो इस पर कार्य करने की जरूरत है. सड़क, बिजली, पानी, मेड़ बंधन, पौधरोपण, गली नाली, आवास सहित सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर मिले इस पर प्रमुखता से विचार विमर्श किया. पंचायत सचिव आशुतोष कुमार, ज्योति कुमारी, लेखापाल भरत मंडल, आवास सहायक कृति कुमारी सहित आंगनबाड़ी सेविका, आशा कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी व ग्रामीण आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन