आबादपुर से निकली भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा रथ यात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : आबादपुर दुर्गा मंदिर से श्री सरस्वती मंदिर, बेलवा के लिए प्रस्थान करते एवं जयघोष करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

फोटो- आबादपुर दुर्गा मंदिर से श्री सरस्वती मंदिर, बेलवा के लिए प्रस्थान करते एवं जयघोष करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

आबादपुर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की बहुड़ा रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई. इस नौ दिवसीय धार्मिक महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया.

विज्ञापन

Jagannath Bahuda Yatra 2026: कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड स्थित आबादपुर में शुक्रवार को भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की बहुड़ा रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई. आबादपुर दुर्गा मंदिर से भगवान का रथ अपने मूल धाम श्री सरस्वती मंदिर, बेलवा के लिए रवाना हुआ. रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया.

रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

जैसे ही भगवान का रथ आगे बढ़ा, पूरा क्षेत्र "जय जगन्नाथ", "हरि बोल" और "जय श्रीकृष्ण" के जयघोष से गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचकर स्वयं को सौभाग्यशाली माना. सनातन परंपरा के अनुसार बहुड़ा यात्रा भगवान के अपने धाम लौटने का प्रतीक मानी जाती है. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस दिन भगवान के रथ के दर्शन, स्पर्श अथवा रस्सी खींचने से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है.

नौ दिनों तक चला धार्मिक महोत्सव

16 जुलाई से 24 जुलाई तक आबादपुर दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा, श्रीमद्भगवद्गीता पाठ, हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही.

महाभोग और प्रसाद वितरण में उमड़े श्रद्धालु

पूरे आयोजन के दौरान भगवान को महाभोग अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया. मंदिर न्यास समिति ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा प्रेम, सेवा, समानता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देती है.

प्रशासनिक व्यवस्था रही चाक-चौबंद

Jagannath Bahuda Yatra 2026: पूरे आयोजन के दौरान आबादपुर थानाध्यक्ष शादाब आलम के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रही. पुलिस प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से नौ दिवसीय धार्मिक महोत्सव शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ.

समिति ने जताया आभार

मंदिर न्यास समिति के सभापति सपन कुमार साहा सहित दीपक कुमार साह, मिहिर मुखर्जी, गौतम बाउरी, कंचन भगत, मधुसूदन चौधरी, सौमित्र चौधरी, पवित्र सरदार, चंदन चौधरी, अनिमेष चौधरी, सलील चौधरी, संदीप साहा, शक्ति साहा, अर्नब कुमार साहा, भोला साहा, अरुण साहा, रमन मोदक, हिम साहा, प्रेम राय, पप्पू दास, भास्कर साहा एवं शुभम साहा ने सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया. समिति ने भगवान जगन्नाथ से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द बनाए रखने की कामना की.


विज्ञापन
अरविंद गुप्ता

लेखक के बारे में

By अरविंद गुप्ता

अरविंद गुप्ता को पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2012 से लगातार कार्य कार्यरत हैं. वर्तमान में कटिहार जिले के बारसोई से समाचार संकलन का कार्य कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन