दानापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

युवक की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दानापुर के इमलीतल गली में शुक्रवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जमीन कारोबार से जुड़े सोनू सिंह को पेट और कमर में दो गोलियां लगीं, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

Patna Youth shot dead: दानापुर थाना क्षेत्र के इमलीतल गली में शुक्रवार की शाम बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी. गंभीर रूप से घायल युवक को पहले अनुमंडलीय अस्पताल और बाद में पीएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

पेट और कमर में मारी गई दो गोलियां

मृतक की पहचान पारस थाना क्षेत्र के पारस निवासी स्वर्गीय राम बाबू सिंह के 40 वर्षीय इकलौते पुत्र सोनू सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सोनू सिंह शुक्रवार को शाम करीब साढ़े चार बजे इमलीतल गली पहुंचे थे. इसी दौरान बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

गोली सोनू के पेट और कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पीएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

जमीन कारोबार से जुड़े थे सोनू सिंह

परिजनों के अनुसार सोनू सिंह मूल रूप से पारस के रहने वाले थे. वह भट्ठीपर निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ भिखारी सिंह के इकलौते भांजे थे और बचपन से अपनी मां शशिकला देवी के साथ ननिहाल में रहते थे. वर्तमान में वह पारस में रहते थे और वहीं से आना-जाना करते थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि सोनू सिंह जमीन के कारोबार से जुड़े हुए थे.

हत्या के बाद परिजनों में मचा कोहराम

मौत की सूचना मिलते ही मृतक की मां शशिकला देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंच गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद इलाके में भी दहशत का माहौल है.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. जिस जगह घटना हुई है वह संकरी गली है और मौके पर खून के निशान मिले हैं. उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि गली में अक्सर असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है तथा आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन