रास्ता के अभाव में नारकीय जीवन जी रहे रासो टोला के लोग,कादो कीचड़ हाेकर होता है आवागमन

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन, कटिहार, रासो टोला जानेवाली रास्ते पर कादो कीचड़  | Prabhat Khabar Network

कटिहार, रासो टोला जानेवाली रास्ते पर कादो कीचड़ | Prabhat Khabar Network

कटिहार के रासो टोला के ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. बारिश में कच्चा मार्ग कीचड़ से भर जाता है, जिससे मुख्य सड़क तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है. बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है.

विज्ञापन

कटिहार : सदर प्रखंड की दलन पूरब पंचायत के रासो टोला जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है. करीब 500 लोगों के लिए मुख्य सड़क तक पहुंचने का यह एकमात्र रास्ता है, लेकिन महज 50 से 100 फीट सड़क नहीं बनने के कारण लोगों को बारिश के दिनों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

हल्की बारिश में भी कीचड़ से भर जाता है रास्ता

ग्रामीणों के अनुसार लगातार बारिश के कारण कच्चा रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गया है. ऐसे में लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए दूसरे लोगों के आंगन से होकर गुजरना पड़ता है. कई बार इससे विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है. रास्ता बदलकर आने-जाने के कारण लोगों को करीब एक किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है.

कई बार शिकायत, फिर भी नहीं बनी सड़क

ग्रामीण नीरज कुमार, शंभू सादा, गोपी सादा, हरि सादा, श्रवण सादा, उमेश सादा और नरेश सादा सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार मुखिया, उपसरपंच और सरपंच से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला. उनका आरोप है कि हर बार फंड की कमी का हवाला देकर मामला टाल दिया जाता है.

ग्रामीणों का कहना है कि टोले में अधिकांश एक ही समुदाय के लोग रहते हैं और उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है. सड़क नहीं बनने से रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.

मुखिया बोले- विवाद के कारण अधूरा रह गया निर्माण

दलन पूरब पंचायत के मुखिया मो. नेमूल हक ने बताया कि सड़क का अधिकांश हिस्सा पहले ही बन चुका है, लेकिन करीब 50 से 60 फीट हिस्सा ग्रामीणों के आपसी विवाद के कारण अधूरा रह गया. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर जल्द ही सड़क निर्माण का प्रयास किया जाएगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन