कटिहार हिंसा मामले में 21 गिरफ्तार, 72 अन्य उपद्रवियों की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की तस्वीरें

Author Niraj kumar|Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

पुलिस द्वारा जारी हिंसक प्रदर्शन करने वाले उपद्रवी की फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटिहार समाहरणालय के पास हुए उपद्रव में पुलिस ने अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में 72 अन्य संदिग्ध उपद्रवियों की पहचान के लिए तस्वीरें जारी की गई हैं. पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है.

विज्ञापन

कटिहार : समाहरणालय गेट एवं आसपास के क्षेत्रों में हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस बल और समाहरणालय गेट पर ईंट-पत्थर फेंककर हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. इस संबंध में सहायक थाना में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और अन्य फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

विज्ञापन

72 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, पहचान बताने की अपील

नीट यूजी परीक्षा से जुड़े प्रदर्शन के दौरान समाहरणालय के समीप उग्र हुई भीड़ ने सुरक्षा में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव किया था, जिसमें कई कर्मी घायल हो गए थे. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. मामले में 21 लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर 72 अन्य संदिग्ध उपद्रवियों की तस्वीरें जारी की हैं.

सूचना देने वालों की पहचान रखी जाएगी गोपनीय

पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से अपील की है कि जारी तस्वीरों में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान होने पर इसकी सूचना कटिहार पुलिस को दें, ताकि उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें : कटिहार समाहरणालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज और पथराव


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन